Indore Crime News: सब इंस्पेक्टर की सरेआम पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार, माफी मांगते नजर आए आरोपी

By
On:
Follow Us

Indore Crime News: सब इंस्पेक्टर की सरेआम पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार, माफी मांगते नजर आए आरोपी

इंदौर: Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की खजराना पुलिस ने उन चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने एक सब इंस्पेक्टर की सरेआम पिटाई की थी। मामला खजराना क्षेत्र के खेडी इलाके का है। यहां सब इंस्पेक्टर सुरेश बुनकर को भीड़ ने जमकर पीटा था।

यह भी पढ़ें: Anganwadi workers termination notices: 500 से ज्यादा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी.. इस वजह से नाराज है जिले के कलेक्टर..

वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो

Indore Crime News:  आरोप है कि, सब इंस्पेक्टर किसी महिला से मिलने गया था और इसी दौरान पड़ोसियों से उसका विवाद हुआ। इसके बाद लोगो ने उसकी पिटाई कर दी थी। घटना का विडियो भी सामने आया था और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें: School Close Order Issued: कलेक्टर ने जारी किया स्कूलों को बंद करने का आदेश.. स्कूली बच्चों को घरों में रहने की अपील, परीक्षाएं भी रद्द

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore Crime News:  इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। थाने में चारो आरोपी कान पकड़ कर माफ़ी मांगते नज़र आये।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News