जबलपुर: Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक पति ने आत्महत्या कर ली। युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली और आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Jabalpur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली प्रिया केशरवानी नाम की महिला के पति अरुण दुबे ने आज खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस घटना में अरुण दुबे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अरुण दुबे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Jabalpur Crime News: जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में अरुण दुबे ने ससुराल पक्ष और पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने युवक की पत्नी, साले और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, अरुण दुबे और प्रिया केशरवानी ने साल 2022 में लव मैरिज की थी।











