भाजपा जिलाध्यक्ष ने मकबरे की तस्वीर की आरती की, वीडियो वायरल, मच गया सियासी बवाल

By
On:
Follow Us


 जब पूरे देश में जन्माष्टमी समारोह हो रहा था उसी बीट भाजपा के फतेहपुर जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने एक कारनामा करके विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा के फतेहपुर जिला अध्यक्ष ने अपने आवास पर मकबरे की तस्वीर के सामने आरती की। जिसका  एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

कथित वीडियो में भाजपा नेता मुखलाल पाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि एक कट्टर सनातनी होने के नाते वह स्थल पर नहीं जा सकते थे, लिहाजा उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपने घर पर मकबरे की तस्वीर की पूजा की।
उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही अनुष्ठान (आरती) करने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि वह कथित विवादित स्थल पर पूजा नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सीवर टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

 


पाल ने घोषणा की कि भविष्य का संघर्ष भगवान कृष्ण के नाम पर आगे बढ़ाया जाएगा।
दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने 11 अगस्त को फतेहपुर में अब्दुल समद के मकबरे पर धावा बोलकर कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने मकबरे को हिंदू मंदिर बताते हुए पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा, हम ‘हर रोज’ इस पर नजर रखते हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो

इस मामले में फतेहपुर थाने में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस मामले की गूंज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनायी दी थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने सरकार से सवाल किया था कि दर्ज मुकदमे में मकबरे पर हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी रहे भाजपा की फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम क्यों नहीं है।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News