Singrauli जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल को प्रभावित करने के लिए एक निलंबित बाबू (क्लर्क) ने राज्य को गलत जानकारी भेजी है। ये आरोप खुद हड़ताली संगठन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मृगेंद्र सिंह ने लगाए हैं। बाकायदा प्रेसनोट जारी कर श्री सिंह ने कहा है कि 19 दिसम्बर 2022 से लगतार जारी है वहीं दूसरी ओर राज्य स्तर से हड़ताली कर्मचारियों की जानकारी मांगे जाने पर पद से निलंबित बाबू द्वारा राज्य स्तर को भ्रामक जानकारी भेजी जा रही है जिसमें 50 प्रतिशत कर्मचारियों को हड़ताल पर दर्शाया जा रहा है जबकि सभी कैडरों को मिलाकर जिले में कुल 448 पदों के विरूद्ध 413 कर्मचारी हड़ताल पर अनिश्चितकालीन डटे हुए हैं। वहीं, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने के कारण पैथालॉजी विभाग, लेबर रूम, एनआरसी, ओपीडी, दवा वितरण जैसे सभी कार्य प्रभावित हैं। मरीजों को जांच, दवा एवं उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिले से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों को भ्रामक जानकारी विभाग के इस नीलंबित बाबू द्वारा दी जा रही है। इस हालत। में अगर इस भ्रामक जानकारी से कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो क्या इसकी पूरी जिम्मेदारी इस बाबू की होगी या फिर इसकी जानकारी की पुष्टि करने वाले अधिकारी CMHO डॉ एनके जैन की?
हांथो में मेंहदी से स्लोगन किया विरोध
इससे पहले हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपने हाथों में मेंहदी से स्लोगन लिखकर विरोध जताया। प्रमुख स्लोगन में से शौक नहीं मजबूरी है, यह हड़ताल जरूरी है।. – आधी तनख्वाह दुगना काम संविदा को एक पल न आराम, आर हो या पार हो, नियमित इस बार हो, नहीं किसी से भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते। संविदा एकता जिन्दावाद। आधी रोटी आधा पेट, संविदा का भविष्य चढ़ गया भेंट। अभी करो अर्जेन्ट करो, हमको परमानेंट करो। करना होगा, करना होगा, हमको नियमित करना होगा । जैसे कई स्लोगन मेहदी से लिखे थे।
बहउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने किया समर्थन
बहउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अजय कुमार तिवारी द्वारा शुक्रवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया, उन्होंने कहाकि आप सभी की मांगे जायज हैं सभी संविदा साथी अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर सरकार का काम कर रहे हैं जबकि नियमित कर्मचारियों के विरूद्ध बहुत ही कम वेतन पर सभी काम कर रहे हैं जिससे न तो अपने बच्चों के स्कूल का फीस भर पा रहे हैं और न ही अपने घर का खर्च चला पा रहे हैं वहीं दवाई या अन्य खर्चे के लिए प्रतिमाह कर्जदार होना पड़ता है। ऐसे में हमारी सहमति आप सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है और जरूरत पड़ने या राज्य कर्मचारी संघ के आहवान पर हम सभी आपके साथ हड़ताल में शामिल होंगे।
फिर से भेजी गई सही जानकारी
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयोजक सुधांशु मिश्रा द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि सिंगरौली जिले द्वारा हड़ताली कर्मचारियों की भ्रामक जानकारी राज्य स्तर को भेजी गई थी, आपको बताते चलें कि सिंगरौली जिले में विभिन्न पदों पर 448 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें से 413 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं जिनकी जानकारी आज राज्य स्तर पर कैडरवाईज भेजी जा चुकी है। हमारे 90 प्रतिशत संविदा कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं और जो कुछ शेष हैं वह भी जल्द ही हड़ताल में शामिल हो जावेंगे ।