गोवा शर्मसार वारदात! ICU में भर्ती स्पेनिश महिला के साथ डॉक्टर ने की आपत्तिजनक हरकत, पुलिस ने दबोचा

By
On:
Follow Us


गोवा से एक परेशान करने वाली घटना सामने आयी है। इस तरह की घटनाएं विश्वभर में भारत की गलत छवि को दिखाएगा। पहले भी कई अस्पतालों में महिलाओं को डॉक्टरों द्वारा गलत तरह से छूने की वारदातें हुई है। लेकिन ताजा मामला एक विदेशी के साथ हुआ है। गोवा में एक निजी स्वास्थ्य सुविधा से संबद्ध एक डॉक्टर को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती एक स्पेनिश नागरिक के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद की साजिश नाकाम! त्योहारों से पहले आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 5 पकड़े गए, IED बनाने का पाकिस्तान के आका दे रहा था निर्देश

 

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को स्पेनिश मरीज की बहन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
शिकायत के अनुसार, कथित घटना 31 अगस्त को हुई जब मरीज को ओल्ड गोवा स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: Gujarat CBI Raids | बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 121 करोड़ का घोटाला! CBI की गुजरात में ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि एक चिकित्सक ने कथित तौर पर मरीज को कई जगहों पर अनुचित तरीके से छुआ।
पुलिस ने बताया, ‘‘चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News