बलिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

By
On:
Follow Us


बलिया जिले के नगरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान स्थानीय थाना प्रभारी डीजे वाली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रसड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि नगरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात लगभग दस बजे लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन का जुलूस निकला था।

उन्होंने बताया कि नगरा थाना के प्रभारी (एसओ) अजय कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी पर थे, तभी चढ़ाई पर आगे बढ़ रही डीजे लदी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक रुकी और ढलान पर पीछे की ओर आई, जिससे त्रिपाठी ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए।

सीओ ने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के रेफर करने पर उन्हें लखनऊ में बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News