हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

By
On:
Follow Us


हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन के 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा बुधवार देर शाम देवीकोटी-टेपा मार्ग पर हुआ, वाहन में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान वाहन चालक राजिंदर कुमार, पम्मी कुमार और सचिन के रूप में हुई है।

दो घायलों अमर सिंह और धर्म सिंह को तीसा के सिविल अस्पताल से चंबा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये पांचों लोग चंबा से हैं।
जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की खबर मिली, वे बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News