प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की बधाई दी

By
On:
Follow Us


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और देश में बंदरगाहों तथा पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने के उनके ‘‘अनुकरणीय’’ प्रयासों की सराहना की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बंदरगाहों और पोत परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को बल प्रदान कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
सोनोवाल असम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News