विवाहेतर संबंध के संदेह में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

By
On:
Follow Us


रांची में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात मिसिरगोंडा के लोहार कोचा में हुई और शव शनिवार सुबह बरामद किया गया।
गोंडा थाने के प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने कहा, “पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) भेज दिया गया है।”

मृतक की पहचान राहिल कश्यप (40) के रूप में हुई है।
सिन्हा ने कहा, “उसके पति शिबू ने हमें बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी के साथ संबंध होने का संदेह था। इस वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। कल रात उनके बीच झगड़ा हुआ जो इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News