Poonam Mahajan Birthday: पायलट से सियासत तक का सफर, पूनम महाजन का 45वां जन्मदिन, राजनीतिक विरासत की नई कड़ी

By
On:
Follow Us


भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व में मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा सांसद रह चुकी पूनम महाजन आज यानी की 09 दिसंबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं। प्रमोद महाजन की मौत के बाद भाजपा ने उनके बेटे राहुल महाजन को पिता की राजनीतिक विरासत सौंपने का फैसला किया, लेकिन राहुल को सियासत में रुचि नहीं थी, जिस कारण बहन पूनम महाजन को सियासत में उतारा गया।

जन्म और शिक्षा

मुंबई में 09 दिसंबर 1980 को पूनम महाजन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रमोद महाजन था, जोकि बीजेपी के दिग्गज नेता थे। बता दें कि पूनम महाजन एक ट्रेंड पायलट हैं और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग अमेरिका के टेक्सास से ली है। इनके पास 300 घंटे फ्लाइंग का एक्सपीरियंस है। साल 2012 में पूनम ने ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीटेक की डिग्री हासिल की। 

राजनीतिक सफर

साल 2009 में पूनम महाजन ने पहली बार घाटकोपर वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान उनको हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2014 में पूनम महाजन ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से प्रिया दत्त को हराया था। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूनम महाजन ने जीत हासिल की थी। हालांकि मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर किसी भी पार्टी का दबदबा नहीं रहा है।
विधायक के रूप में अपनी भूमिका के अलावा पूनम महाजन ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इसमें दिसंबर 2016 से सितंबर 2020 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। साल 2024 में पूनम महाजन कई मौजूदा सांसदों में शामिल थीं, जिनको भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ऑफिशियल उम्मीदवारों की लिस्ट से हटा दिया था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News