Manipur: राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफाल में विस्थापितों से की मुलाकात

By
On:
Follow Us


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है।
भारत के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफाल में कुछ आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।”

पोस्ट में कहा गया, “उन्होंने पुष्टि की कि सरकार उनके घरों, आजीविका और उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार शांति और निरंतर समृद्धि के माहौल की दिशा में उनकी प्रगति को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक उपाय कर रही है।

उन्होंने सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस बीच, मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कुकी नागरिक संस्थाओं ने शुक्रवार को नगा बहुल सेनापति जिले की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News