Karnataka: नौसेना जासूसी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


उडुपी पुलिस ने मालपे कोचीन शिपयार्ड से जुड़े कर्मचारियों द्वारा भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक किये जाने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाल में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान गुजरात के आणंद जिले के कैलाश नगरी निवासी भरत कुमार खदयाट के पुत्र हिरेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अवैध वित्तीय लाभ के बदले नौसेना संचालन और प्रतिष्ठानों से संबंधित गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान स्थित अपने संचालकों को भेजने का संदेह है।
इससे पहले, 21 नवंबर को पुलिस ने इसी मामले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी रोहित और संत्री को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News