Maharashtra: रायगढ़ में पार्षद के पति की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नव निर्वाचित शिवसेना पार्षद के पति की हत्या के सिलसिले में शनिवार को एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को खोपोली में मंगेश सदाशिव कालोखे उर्फ ​​अप्पा का पीछा कर कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। अप्पा (45) अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी विहारी इलाके में उन पर हमला किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि अप्पा नव निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रायगढ़ पुलिस ने नागोठाणे इलाके से मुख्य आरोपी रवींद्र देवकर, दर्शन देवकर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के मुताबिक, यह हत्या मानसी कालोखे और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी, जो हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में हार गए थे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News