Muzaffarnagar में दलित युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया, आत्महत्या का अंदेशा

By
On:
Follow Us


मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव में शनिवार को अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खतौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद्र ने बताया कि आज 20 वर्षीय दलित युवक निशांत का शव पेड़ से लटका पाया गया।
उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का अंदेशा है

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
चंद्र ने बताया कि पुलिस को मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News