महा-बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला 11 अगस्त को: एनिमल और गदर 2 के बीच

By
Last updated:
Follow Us

रणबीर कपूर की आगामी फ़िल्म एनिमल, इस साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में से एक है। नए साल की शुरूआत के साथ ही मेकर्स ने फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक को रिवील किया था जिसने फ़िल्म को लेकर उम्मीदे काफी बढ़ा दी है और फ़र्स्ट लुक के बाद हर किसी को फ़िल्म की रिलीज का इंतजार है।

ऐसे होगी, एनिमल व गदर 2 की टक्कर
हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर रणबीर कपूर की एनिमल अकेले नहीं होगी बल्कि एक बडी और बहुप्रतीक्षित फ़िल्म साथ रिलीज होगी और ये फ़िल्म है सनी देओल की गदर 2, यानि रणबीर की एनिमल और सनी देओल की गदर 2 से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला होगा। जो काफी रोमांचकारी होगा।

वाकई, में तो फिर ये होगा बहुत ही बड़ा मुकाबला
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, रणबीर स्टारर एनिमल 5 भाषाओं में 11 अगस्त 2023 को बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। इस फ़िल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे ।
साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल की गदर 2 भी रिलीज होने जा रही है। साल 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 के फ़र्स्ट लुक ने जहां फैंस में गदर मचा दी है वहीं फ़िल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है।
ऐसे में यदि गदर 2 एनिमल के साथ 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होती है तो ये एक बड़ा बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला होगा।

इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 के रिलीज का प्लान
गदर 2 के 2023 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने के बारें में सूत्र ने पिंकविला को बताया है कि गदर 2 अगस्त में 11तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक सूत्र ने मीडिया पोर्टल को बताया, “यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसलिए इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं है। फ़िलहाल फ़िल्म की एडिटींग पर काम चल रहा है। जल्द ही मेकर्स फ़िल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस कर देंगे ।”

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News