Ghaziabad Fake Passport Racket| गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़! डाकिया भी शामिल, 5 गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी पतों और दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का अवैध धंधा चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक डाकिये समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेंद्रनाथ तिवारी ने रविवार को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पिछले साल दिसंबर में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने पुलिस को एक पत्र लिखकर संदिग्ध आवेदनों के बारे में बताया, जिनमें एक ही पते पर कई पासपोर्ट जारी किए गए थे और एक ही मोबाइल नंबर का बार-बार इस्तेमाल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है


तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आवेदक पासपोर्ट आवेदनों में बताए गए पतों पर नहीं रहते थे। तिवारी ने बताया कि इस मामले में एक डाकिये और एक महिला सहित 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तिवारी ने बताया कि इस मामले में अब तक डाकिये अरुण कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अरुण कुमार इस गिरोह के साथ मिला हुआ था और दस्तावेजों को बताए गए पतों पर पहुंचाने के बजाय सीधे गैंग के सदस्यों को देने के लिए प्रति पासपोर्ट दो हजार रुपये लेता था।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!


पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच महीने पहले प्रकाश सुब्बा और विवेक नाम के दो लोगों ने उससे संपर्क किया और कहा कि अगर वह उन्हें पासपोर्ट सौंपने के लिए सहमत होता है तो हर पासपोर्ट के लिए दो हजार रुपये मिलेंगे।
तिवारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियां ​​भी इस रैकेट के पीछे के बड़े नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

News Source- Press Trust OF India



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News