जरूरत की खबर: रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुँचा Singrauli में न्यूनतम तापमान, जानिए कैसे

By
Last updated:
Follow Us

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की बेहद खतरनाक ठंड का दौर जोरो पर बना हुआ है। स्थित यह है कि शनिवार को कान्हा क्षेत्र न्यूनतम तापमान 0.2 दर्ज किया गया है, जो प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी बताया जा रहा है।

ये है विंध्य के जिलों में गिरते तापमान का हाल

इसी प्रकार से विंध्य के भी जिलों में शनिवार की रात तापमान पिछले कई वर्षों का रिकार्ड दोड़कर काफी ज्यादा लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट सिंगरौली में दर्ज की गई। एक दिन पहले शुक्रवार के मुकाबले यहाँ न्यूनतम तापमान कई गुना नीचे लुढकर रात 3 बजे 0.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वाकई में न्यूनतम तापमान ये स्तर न सिर्फ चौकाने वाला है बल्कि डराने वाला भी है और इसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है, लेकिन मौसम केंद्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा इसकी पुष्टि की गई है, जिसे नकारा भी नहीं जा सकता।
वैसे, सिंगरौली के जैसे ही पड़ोसी जिला सीधी में भी शनिवार का न्यूनतम तापमान तेज़ी से लुढ़ककर 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और रीवा में करीब 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News