BREAKING NEWS : भारत को एयरोस्पेस क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Adani Defence & Aerospace और इटली की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी Leonardo ने एक रणनीतिक साझेदारी की है।
इस साझेदारी के तहत भारत में एक समग्र हेलीकॉप्टर निर्माण इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस सहयोग का उद्देश्य देश की घरेलू एयरोस्पेस क्षमताओं को मजबूत करना, आत्मनिर्भर भारत को गति देना और भारत को हेलीकॉप्टर निर्माण के एक उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
साझेदारी के अंतर्गत भारत में हेलीकॉप्टरों का निर्माण, असेंबली, टेस्टिंग, मेंटेनेंस और सप्लाई चेन विकसित की जाएगी, जिससे न केवल रक्षा बल्कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
इस परियोजना से भारत में अत्याधुनिक तकनीक का हस्तांतरण होगा। कुशल युवाओं को रोजगार मिलेगा रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारत की वैश्विक एयरोस्पेस पहचान मजबूत होगी। Adani Defence और Leonardo की यह साझेदारी भारत को एक फ्यूचर-रेडी एयरोस्पेस राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।
ये जानकारी खुद अडानी ग्रुप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर साझा की है।