राखी की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें हो रही वायरल

By
On:
Follow Us

बॉलीवुड की ड्रामा एंड एंटरटेनमेंट क्वीन नाम से मशहूर राखी सावंत से जुडी एक नई खबर सामने आई है। खबर ये है कि राखी की आदिल दुर्रानी के साथ एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि राखी ने अपनी लॉंग टाइम बॉयफ़्रेंड आदिल दुर्रानी संग दूसरी शादी रचा ली है और उनकी आदिल से कोर्ट मैरिज की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

राखी और आदिल की सीक्रेट वेडिंग की इन वायरल तस्वीरों में दोनों मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में राखी और आदिल मैरिज सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए भी नज़र आ रहे हैं। वायरल फोटोज में राखी व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं और सर पर चुनरी ओढ़ी है। वहीं आदिल सिंपल लुक ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में तो दोनों वरमाला में भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले राखी ने रितेश नाम के शख्स से शादी की थी। राखी लंबे समय तक रितेश के नाम का सिंदूर लगाकर घूमा करती थीं लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन बिग बॉस 15 में राखी के साथ उनके पति रितेश का चेहरा पहली बार दिखाया गया था। राखी सावंत ने शो से निकलने के बाद बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके पति पहले से शादीशुदा हैं इसलिए उनकी शादी मान्य नहीं है और फिर राखी ने रितेश से सभी रिश्ते तोड़ दिए थे। इसके बाद राखी आदिल को डेट करने लगी। अब तस्वीरों की माने तो राखी और आदिल ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News