Gurugram: लग्जरी अपार्टमेंट में आग से मचा बवाल, बिल्डर की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे निवासी

By
On:
Follow Us


गुरुग्राम के सेक्टर 63ए स्थित एक आवासीय परिसर ‘अनंतराज एस्टेट’ के दोलग्जरी फ्लैट में भीषण आग लगने की घटना के बाद शनिवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर और यहां रखरखाव करने कंपनी पर लापरवाही और सेवाओं में कमी के आरोप लगाए।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को आग लगने की वजह से दो फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचा था।

परिसर के निवासियों ने शनिवार को जले हुए फ्लैट की तस्वीरें दिखाकर अपना रोष व्यक्त किया।
उनका कहना था कि इन फ्लैट के लिए उन्होंने भारी-भरकम राशि चुकाई है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
प्रभावित परिवारों ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए बिल्डर से वैकल्पिक आवास और उचित हर्जाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बिल्डर नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई करे। साथ ही, पूरी सोसाइटी के अग्नि सुरक्षा मानकों और इस्तेमाल बिजली उपकरणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले में पक्ष जानने के लिए बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News