Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

By
On:
Follow Us


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी की। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया कि लगातार निगरानी के आधार पर, आज शाम लगभग 4 बजे नियंत्रण रेखा के पास, पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के भीतर लगभग 300 मीटर की दूरी पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। 
 

इसे भी पढ़ें: क्या Bihar की तरह Jammu Kashmir बनेगा Dry State? Omar Abdullah के तर्क पर उठे गंभीर सवाल

पोस्ट में आगे लिखा कि व्हाइट नाइट कोर के सतर्क सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं होने दिया। एक घुसपैठिए को मार गिराया गया है। हमारे सैनिक इलाके में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और पूरे सेक्टर में उच्च स्तर की ऑपरेशनल तत्परता बनाए हुए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ करके उस दौर की सामग्री बरामद की है, जब आतंकवाद चरम पर था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan का नया Victory Day? Shehbaz Sharif का ऐलान- भारत से संघर्ष को ‘मरका-ए-हक’ के रूप में मनाएंगे

उन्होंने बताया कि इन सामग्रियों में आईईडी की बैटरियां और दूरबीन शामिल हैं। दारहल क्षेत्र के सारा-सिमली गली इलाके में पुलिस के विशेषअभियान दल (एसओजी) के तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सामान में पांच आईईडी बैटरियां, दो पुराने बैग, एक दूरबीन, दो सिरिंज, शेविंग ब्लेड और कुछ डायरी कवर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि यह बरामद सामग्री उस दौर की है, जब आतंकवाद चरम पर था।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News