UP School News: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानिए कब तक बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल?

By
On:
Follow Us


समर वेकेशन का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को रहता है! भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए गर्मियों की छुट्टियां दी जाती है। धीरे-धीरे उत्तर भारत में भी गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। इस दौरान स्कूली बच्चे भी बेसब्री से गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। 
असल में बीते कुछ दिनों में उत्तर-मध्य भारत में प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों को झकझोर दिया है। कई जगहों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था। ऐसे में दुनिया के सबसे गर्म शहरों में से सबसे ज्यादा भारत के थे। लेकिन कुछ दिनों में कहीं न कहीं हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। 
 
कहां कहां गर्मी और लू की संभावना है?
IMD ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी भीषण लू चलने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 मई तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 19 मई के बीच भी लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों में 19 मई तक लू की स्थिति रहेगी। इसलिए स्कूली छात्रों को गर्मी की छुट्टियों से राहत मिल जाएगी।
UP Schools Summer Vacation Kab hai? ये है अपडेट
इस बीच, यूपी के स्कूल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरु होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी नोटिफिकेशन से पता चला है कि यूपी के स्कूलों में 20 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरु होने वाली हैं। नोएडा और गाजियाबाद में भी 20 मई से स्कूलों में समर वेकेशन शुरु होने जा रही है।
यूपी के स्कूल कब तक बंद रहेंगे?
इस बार उत्तर प्रदेश के स्कूल 27 दिन तक बंद रहने वाले है। यूपी बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूपी के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरु होने वाली है और 15 जून 2026 तक चलेंगी। लेकिन 9वीं, 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को एक्सट्रा क्लासेस के लिए 20 मई के बाद कुछ दिनों के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। इसकी जानकारी उचित समय पहले दे दी जाएगी। वहीं, दिल्ली में भी 9वीं, 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को 23 मई तक एक्सट्रा क्लासेस के लिए स्कूल आने कहा गया है, हालांकि अन्य क्लासेस के समर वेकेशन 11 मई से शुरु हो चुकी हैं और स्कूल 1 जुलाई 2026 से ओपन होंगे। 



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News