रिलीज के पहले ही पठान ने 10 करोड़ की कर सभी को चौकाया, जानिए कैसे?

By
On:
Follow Us

रिलीज होने के पहले से ही विवादों से घिरी रही शाहरुख खान की फ़िल्म पठान से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। खबर ये है कि फ़िल्म पठान ने रिलीज होने के पहले ही मात्र चंद घंटों में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

दरअलस, यह फ़िल्म आगामी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फ़िल्म को और इसमें शाहरुख खान को देखने के लिए फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, शाहरुख खान इस फ़िल्म से बड़े पर्दे पर करीब चार साल बाद वापसी भी कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स के क्रेजी होना लाजमी है और शायद यही कारण भी होगा कि कुछ ही घंटे के समय मे इस फ़िल्म के 3 लाख टिकट्स की एडवांस बुकिंग भारत मे की गई। इस प्रकार की बम्पर बुकिंग से ही इस फ़िल्म ने रिलीज होने के पखले ही करीब 10 करोड़ की कमाई कर ली। ऐसे में विवादों से घिरे रहने के बाद भी इस फ़िल्म को लेकर फैन्स के बीच व्याप्त क्रेज भी साफ झलक रहा है, जिसे नज़रअंदाज नही किया जा सकता है।

 

ओपनिंग की कमाई के मामले में कई प्रतिष्ठित फिल्मों को भी पठान ने पीछे छोड़ा
पठान की एडवांस बुकिंग से जुड़ी एक अहम बात यह भी सामने आ रही है कि इस फ़िल्म की बुकिंग का क्रम धुंआधार रूप से चल रहा है और आलम ये भी है कि इस फ़िल्म ने रिलीज के पहले ही कमाई में धमाल करते हुए कई बडी फ़िल्मों जैसे- केजीएफ 2, बाहुबली 2, सुल्तान और वॉर जैसी प्रतिष्ठित ओपनर को भी पीछे छोड़ दिया है। तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में, पठान पहले ही 1 लाख 27 हजार टिकट बेच चुका है और यश फिल्म, केजीएफ 2 की कुल बिक्री को चुनौती देकर यहां एक रिकॉर्ड बनाने की ओर भी बढ़ रही है।

इसलिए शाहरुख व फ़िल्म के मेकर्स पठान का नही कर रहे प्रमोशन
जैसा कि सभी को पता है कि पठान के लिए न तो शाहरुख और ना ही मेकर्स कोई प्रमोशन कर रहे हैं। इसे लेकर पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा भी किया है कि पठान के लिए कोई भी प्रचार शुरू करने से पहले शाहरुख सबसे पहले पठान में नज़र आएंगे। इसके पीछे मेकर्स की स्ट्रेटजी है, क्योंकि वह शाहरुख को देखने की लोगों की भूख को और ज़्यादा बढ़ाना चाहते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग थिएटर तक आए और शाहरुख को देखें। इससे फ़िल्म को भी अच्छी ओपनिंग मिलेगी।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News