बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


बेंगलुरु, एक सितंबर पुलिस ने बेंगलुरु दक्षिण जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान संतोष (35), सतीश (36), संपत (33), राजेश (34), रेणुकराज (31), शिवराज (42) और गोविंदराज (50) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां 31 अगस्त को की गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर टाउन में ऐजूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नवनिर्मित मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के नकली नोट से संबंधित कागजों के बंडल जब्त किए हैं, जो अभी छपाई की प्रक्रिया में थे। इसके अलावा, नकली नोट तैयार करने में कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ऐजूर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News