CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें

By
On:
Follow Us


मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नाम हटाए जाने से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अगले लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘110 प्रतिशत’’ समाधान कर दिया जाएगा। अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए कुमार ने कहा, ‘‘हमें हर दिन इन गोलियों (आलोचनाओं) को झेलने के लिए और मजबूत कंधे रखने चाहिए।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिली हजारों शिकायतों का समाधान अगले लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है, कुमार ने विश्वास के साथ कहा, ‘‘110 प्रतिशत।’’
उन्होंने कहा कि एसआईआर इससे पहले 2003-04 में भी हुआ था।

कुमार ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान उन लोगों के नाम हटाकर मतदाता सूची को साफ करना है जो अनुपस्थित हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम दोहराए गए हैं और जो विदेशी हैं। एक संवैधानिक संस्था के रूप में हम दस्तावेजों पर निर्भर करते हैं। आपको यह साबित करने के लिए अपने या अपने माता-पिता के दस्तावेज देने होंगे कि आप भारतीय हैं।’’
कुमार ने कहा कि दो तरह की स्थिति हो सकती है – या तो किसी व्यक्ति के पास दस्तावेज नहीं हैं या वह विदेशी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप एसडीएम के पास शिकायत कर सकते हैं। अगर वहां शिकायत खारिज हो जाती है तो आप जिलाधिकारी के पास अपील कर सकते हैं और दूसरी अपील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास की जा सकती है। इसके बाद आप अदालत जा सकते हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News