Singrauli News: सरई क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिला संबल, अदाणी फाउंडेशन ने शुरू की नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत सरई ईस्ट, सुलियरी एवं धिरौली परियोजना क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है।

 

Singrauli News: सरई क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिला संबल, अदाणी फाउंडेशन ने शुरू की नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा; जानिए

फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में 24×7 नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को सुरक्षित एवं त्वरित रूप से अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरई में आयोजित कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं अदाणी समूह की ओर से कटला सुधीर, चीफ ऑफ क्लस्टर (अंडरग्राउंड कोल माइन, सिंगरौली) ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सीएचसी सरई के चिकित्सक डॉ. प्रदीप, डॉ. सुषमा साह एवं डॉ. गंगा जायसवाल, कोनी वार्ड-6 की पार्षद सुमन सिंह, सरई उपाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी।

यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, जीपीएस ट्रैकर, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एम्बुलेंस के संचालन के लिए एक समर्पित टीम की तैनाती की गई है, जो चौबीसों घंटे जरूरतमंद मरीजों एवं स्थानीय समुदाय की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।

 

Singrauli News: सरई क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिला संबल, अदाणी फाउंडेशन ने शुरू की नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा; जानिए

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा परियोजना क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से दिसंबर 2024 में गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी-ईस्ट परियोजना क्षेत्र के आसपास के आठ गांवों के लिए भी नि:शुल्क आधुनिक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा से मझौली, मनिहारी, कुंडा, उज्जैनी, तलवा, देवरा, तीनगुड़ी एवं पचौर सहित आसपास के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।

पहले से संचालित एम्बुलेंस सेवा की उपयोगिता एवं ग्रामीण समुदाय की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब एक अतिरिक्त एम्बुलेंस यूनिट शुरू की गई है।

निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। एम्बुलेंस सेवा के अतिरिक्त फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि आपातकालीन समय में नि:शुल्क एम्बुलेंस की उपलब्धता उनके लिए बड़ी राहत है। उनका मानना है कि यह सुविधा विशेष रूप से प्रसूति महिलाओं, किसी दुर्घटना में घायल लोगों, बुजुर्गों, गंभीर मरीजों एवं बिस्तर पर पड़े लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्थानीय समुदाय ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत किया।

ये भी पढ़िए- Singrauli News: अदाणी फाउंडेशन की जल संरक्षण की पहल रंग लाई, पानी से लबालब हुए तालाब; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News