Singrauli News: धिरौली-सुलियरी में सड़क सुरक्षा की पहल, 158 दोपहिया चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News:

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ग्रामीणों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने सरई तहसील के आमडांड और भल्याटोला गांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण अभियान चलाया।

 

धिरौली एवं सुलियरी खदान के आसपास आयोजित अभियान में 158 पात्र दोपहिया चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। अभियान में लांघाडोल और सरई पुलिस के साथ अदाणी समूह की सुरक्षा टीम ने सहयोग किया। ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई।

 

पुलिस एवं फाउंडेशन की टीम ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने का महत्वपूर्ण साधन है।

 

हेलमेट प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने नियमित रूप से हेलमेट पहनने और परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लांघाडोल थाने से महेंद्र सिंह, संपत एवं श्री खान तथा सरई थाने से ओमकार कुशवाहा एवं शिवम पटकर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जनवरी 2026 में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान भी धिरौली-सुलियरी क्षेत्र में जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। उस दौरान आसपास के गांवों के दोपहिया चालकों को 200 निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए थे।

 

 

ये भी पढ़िए- Delhi High Alert | CJP प्रदर्शन से पहले छावनी बनी दिल्ली! जंतर-मंतर पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, FRS तकनीक से 2,800 संदिग्धों पर कड़ी नजर

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News