Noida Encounter: 92 मुकदमों में वांछित दो शातिर लुटेरे पुलिस गोलीबारी में घायल, गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us


नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 92 मुकदमे दर्ज हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान (29) और तनवीर (37) के रूप में हुई है तथा उनके पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को सेक्टर-39 थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी तभी सेक्टर-41 के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने दोनों को रुकने का इशारा दिया, लेकिन वे तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए भागने लगे। इसी बीच सड़क पर जलभराव के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों गिर पड़े।

मिश्रा ने दावा किया, ‘‘खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए जिसके बाद पुलिस दल ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान बदमाशों ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से सोने की चेन लूटने की बात स्वीकार की है।

सलमान के खिलाफ पहले से 48 और तनवीर के खिलाफ 44 मुकदमे दर्ज हैं।’’
उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट करते थे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News