Punjab में किसानों को आधी कीमत पर मिलेंगे गेहूं के बीज, ₹50 करोड़ की सब्सिडी का ऐलान

By
—
On:
Follow Us


पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रविवार को 50 करोड़ रुपये की उस सहायता योजना की घोषणा की जिसके तहत किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज लगभग आधी कीमत पर मिलेंगे। खुड्डियां ने योजना का ब्योरा साझा करते हुए कहा कि 4,250 रुपये प्रति क्विंटल कीमत वाले प्रमाणित गेहूं के बीज किसानों को 2,250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि खरीद के समय ही प्रति क्विंटल 2,000 रुपये की सब्सिडी घटा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी केवल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना द्वारा अनुशंसित और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) या पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचित उन प्रमाणित गेहूं की किस्मों पर लागू होगी, जिन्हें अधिसूचित हुए 10 साल से अधिक नहीं हुए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि सब्सिडी बीज की लागत का 50 प्रतिशत या 2,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, इनमें से जो भी कम हो, तक सीमित होगी। इसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने और अपने पास बीज का भंडार बढ़ाने में मदद करना है।

कृषि विभाग ने जिलेवार अनुमान लगाया है कि इस योजना से 2,42,218 लाभार्थियों को सहायता मिलेगी। इसके लिए अधिकतम 2,000 रुपये प्रति लाभार्थी की सहायता के हिसाब से कुल 50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News