Singrauli News: अदाणी फाउंडेशन की पहल से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य, सफलता की राह हुई आसान

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने, उनकी सीखने की क्षमता को विकसित करने और बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में बंधौरा स्थित महान एनर्जन लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित उत्थान प्रोजेक्ट के अंतर्गत 18 विद्यालयों में विद्यार्थियों को 39 प्रकार की स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना, नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देना है। स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई करने, अभ्यास करने और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने में सहायता मिलेगी।

 

Singrauli News: अदाणी फाउंडेशन की पहल से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य, सफलता की राह हुई आसान

शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा करसुआराजा एवं सुहिरा गांव में संचालित अदाणी इवनिंग कोचिंग केंद्रों के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को भी परीक्षा अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

 

दोनों केंद्रों के कुल 160 छात्र-छात्राओं को इस पहल का लाभ मिला। इनमें प्रत्येक केंद्र से कक्षा 9वीं के 40 और कक्षा 10वीं के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करना और उनकी पढ़ाई को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखना है। इससे विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, विषयों का अभ्यास करने और परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्थान प्रोजेक्ट और अदाणी इवनिंग कोचिंग जैसी पहलों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इन पहलों के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में निरंतर योगदान दे रहा है।
ये भी पढ़िए-
For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News