लोक निर्माण विभाग में सीनियर अफसरों का तबादला, महज 5 महीने में हटाए गए प्रभारी प्रमुख अभियंता आरएल वर्मा

By
—
On:
Follow Us

MP PWD Engineer Transfer: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्लूडी में बड़ा फेरबदल सामने आया है। विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता आरएल वर्मा को महज 5 महीने के भीतर पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कमजोर प्रदर्शन के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी छोड़नी पड़ी है। उनकी जगह शालिग्राम बघेल को प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी एंड आर) बनाया गया है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

शालिग्राम बघेल को मिली नई जिम्मेदारी

जारी जानकारी के मुताबिक, शालिग्राम बघेल को लोक निर्माण विभाग, भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी एंड आर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आरएल वर्मा की सेवाएं प्रभारी मुख्य अभियंता, पर्यटन विकास निगम को सौंप दी गई हैं। विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत योगेंद्र सिंह बागोले को प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

क्र. नाम एवं पदनाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1. श्री शालिग राम बघेल, अधीक्षण यंत्री (सिविल) प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी.एण्ड आर.), लोक निर्माण विभाग, भोपाल
2. श्री रामलाल वर्मा, अधीक्षण यंत्री (सिविल) प्रभारी प्रमुख अभियंता (बी.एण्ड आर.), लोक निर्माण विभाग, भोपाल प्रभारी मुख्य अभियंता (पर्यटन विभाग के अंतर्गत म.प्र. पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं सौंपते हुए)
3. श्री योगेन्द्र सिंह बागोले, अधीक्षण यंत्री (सिविल) प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उज्जैन परिक्षेत्र, उज्जैन प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल

इन्हें भी पढ़ें:

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को लगा झटका, मंत्री के परिवार को मिली करारी हार, पत्नी और दो बेटे थे मैदान पर

अब स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं! Instagram पर म्यूजिक और टेक्स्ट बदलना हुआ आसान, जानें नया तरीका

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर जायेंगे

GTA 6 से घर बैठे कमा सकते है लाखों रूपये, जानिए कैसे? ये रहा पूरा प्रोसेस

सियासत का ‘कुंडा’ कांड! कथा में नेताओं की मौजूदगी से पारा हाई, क्या आयोजन के बहाने किया गया शक्ति प्रदर्शन?



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News