मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती, शादी के नाम पर शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी, खुलासा होते ही उड़े युवती के होश

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 3 लाख रुपये ऑनलाइन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है (Gwalior Crime News)। पीड़िता की शिकायत पर पहले भोपाल के गोविंदपुरा थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर के पड़ाव थाने को भेजी गई। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दअरसल, पीड़िता मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है और वर्तमान में ग्वालियर में रह रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 सितंबर को उसकी पहचान जीवनसाथी मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए पिपरिया, जिला नर्मदापुरम निवासी संतोष पटेल से हुई थी। ऐप पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने खुद को शादी के लिए गंभीर बताते हुए पीड़िता का भरोसा जीत लिया। शिकायत के अनुसार 10 सितंबर को संतोष उससे मिलने ग्वालियर आया। वह रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुका और पीड़िता को भी मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि संतोष ने नवंबर में परिवार के साथ आकर शादी का रिश्ता पक्का करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

भोपाल ले जाकर भी किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन संतोष उसे घुमाने के बहाने भोपाल ले गया। दोनों गोविंदपुरा क्षेत्र के एक होटल में 13 सितंबर तक रुके। यहां भी आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान संतोष ने भाई की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उससे 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। 14 सितंबर को पीड़िता ग्वालियर लौट आई, लेकिन इसके बाद भी संतोष अलग-अलग जरूरतों का हवाला देकर उससे पैसा लेता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अब तक उससे कुल करीब 3 लाख रुपये ऐंठ चुका है। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो संतोष टालमटोल करने लगा। 4 नवंबर को जब पीड़िता ने उससे बात कर पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने पैसा लौटाने और शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने भोपाल के गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां से केस डायरी ग्वालियर भेजी गई, जिसके आधार पर पड़ाव थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में केस आरोपी से पूछताछ के लिए टीम भेजेगी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पड़ाव थाना के प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, ग्वालियर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 3 लाख रुपये ऑनलाइन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पहले भोपाल के गोविंदपुरा थाने में शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी पड़ाव थाने को भेजी गई है। कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News