Bhopal Woman Rescue Video: Bhopal Bhadbhada Dam Woman Jumps Into Water Boatman Saves Life

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल के भदभदा डैम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने पारिवारिक तनाव से परेशान होकर पानी से भरे डेम में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से परेशान होकर अपनी जान देने की कोशिश की है। लेकिन, महिला की किस्मत अच्छी रही कि मौके पर मौजूद नाव चालक की नजर उस पर पड़ गई। नाव चालक ने बिना देर किए पानी में डूब रही महिला को तत्परता दिखते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

देखते ही देखते जमा हो गई भीड़

जानकारी के अनुसार महिला रातीबड़ क्षेत्र की निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। वह अचानक भदभदा पुल के पास से नदी में कूद गई। बांध पर मौजूद नाव संचालकों ने तुरंत उसे देख लिया और बिना देरी किए महिला तक पहुंचा और उसे डूबने से बचा लिया गया। देखते ही देखते ब्रिज में लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नाव चालक की तत्परता और बहादुरी से समय रहते महिला की जान बच गई।

ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें

महिला ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के मुताबिक, महिला ने भदभदा ब्रिज के पास तालाब में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद नाव चालक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान थी। उसका आरोप है कि पति उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल महिला की जान बच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह जानने का प्रयास कर रही है।

पति पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप

शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति की वजह से मानसिक तनाव में थी। उसका आरोप है कि पति उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसी पारिवारिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यूट्यूब पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News