MP Weather: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश भर में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। वहीं गिरावट और शीतलहर के चलते पूरे प्रदेश भर में ठिठुरा देने वाली ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है।
10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
नवंबर के आखिरी सप्ताह में मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 26 नवंबर की रात प्रदेश के कई शहरों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़का गया। गुरुवार रात कटनी जिले का करौंदी सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में तेज ठंड का दौर जारी है। राजधानी में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। यहां रिकार्ड तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में शीतलहर का असर बना हुआ है, जिसके चलते अगले 2 से 3 दिन ठंड से राहत की कोई नहीं संभावना नहीं है। भोपाल समेत शाजापुर, दमोह और कटनी में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी के कई शहरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। दमोह में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर में 7.7 डिग्री, रीवा 9 डिग्री, खजुराहो और रायसेन 9.6 डिग्री तो वहीं जबलपुर-उमरिया में पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
इन शहरों में 15 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश के कई अन्य शहरों में तापमान थोड़ा सामान्य दिखाई दिया। नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में रिकॉर्ड तापमान 15 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।
कैसा होगा आने वाले दिनों का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, तो वहीं ठंड से भी कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिम इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है.
इन्हें भी पढ़ें:-
