Sheopur Murder Case: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में मृतिका महिला कविता आदिवासी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी मोहम्मद दानिश कुरेशी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के साथ जाने से इनकार करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
प्रेमी ने क्यों की प्रेमिका की हत्या?
पुलिस के मुताबिक, मृतका कविता आदिवासी और आरोपी के बीच पहले प्रेम संबंध थे। लेकिन रिश्तों में आई खटास हत्या की वजह बन गई। 23 और 24 नवम्बर की दरमियानी रात ग्राम गोपालपुर में महिला की हत्या की वारदात सामने आई थी। जिसके बाद मृतका के भाई सोनू आदिवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। इस पूरे मामले में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी हुई है।
प्रेम जाल में फंसाया, फिर…भगा ले गया
बताया जा रहा है कि, शादीशुदा होने के बावजूद भी दानिश ने कविता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर गांव से भाग गया। फिर काफी दिन के बाद कविता अपने पिता के घर वापस लौट आई और दानिश भी अपने घर वापस लौट गया। लेकिन, दानिश की उसकी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गयी। इसी बीच दानिश फिर से कविता के घर गया और उसे लेकर घर जाने की बात कही तो कविता ने दानिश के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
धारदार बांका से कर दी हत्या
इसी बात को लेकर दानिश कई दिनों से कविता से मुलाकात का मौका देख रहा था और एक दिन प्रेमी ने मौका पाकर धारदार बांका से कविता की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। एक बार फिर यह बात सामने आ गई है कि मुस्लिम युवक पर ज्यादा प्यार में भरोसा किया और फिर उसी मुस्लिम युवक ने इस भरोसे का कत्ल कर कविता को मौत के घाट उतार दिया।
