Singrauli: ननि की प्रथम नागरिक को दरकिनार कर विधायक कर रहे अपना व BJP का प्रचार

By
Last updated:
Follow Us

आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व सिंगरौली (Singrauli) नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल का नाम नगर निगम के सरकारी कार्यो से अलग रखने के मामले में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) भाजपा के सिंगरौली विधायक पर हमलावर हो गई है।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने सिंगरौली के भाजपा विधायक के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंगरौली विधायक जी नगर निगम के पैसे से और कार्यों से अपना और भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं, यहाँ तक कि नगर मिगम के कार्यो का उद्घाटन में शिलापट्ट से नगर निगम की प्रथम नागरिक महापौर का नाम गायब किया जा रहा है,ताकि नगर निगम के कार्यों को विधायक जी अपना कार्य दिखा सकें।

श्री सोनी का आरोप है कि विश्वसस्त सूत्रों से यह पता चला की विधायक के द्वारा नगर निगम के आयुक्त के ऊपर काफी दबाव डाला गया और महापौर के कामों से महापौर का नाम हटवाने की बात कही गयी, लेकिन सिंगरौली की जनता सब कुछ समझ चुकी है, जनता को दूसरे का कामो में नाम नही विधायक के द्वारा किये जाने वाले कामों को जरुरत है, जनता को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सड़क, शिक्षा और रोजगार की आवश्यकता है, महापौर द्वारा किये गए कामों से विधायक का नाम नही चाहिए।

यदि भाजपा विधायक का यही कारनामा रहा तो निश्चित ही आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सिंगरौली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र तो भाजपा मुक्त होगा। इसी के साथ पूरे प्रदेश भजपा से साफ होगा, क्योंकि जनता अब भारतीय जनता पार्टी से ऊब चुकी है।

 

ये भी पढ़िए-

विकास की आस में Aap का साथ किये दो पार्षदों का हुआ क्या हश्र; पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV