बड़ी खबर: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने से कांग्रेसी नाराज़, फूंका PM मोदी का पुतला

By
On:
Follow Us

बड़ी खबर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने के देशभर के कांग्रेसियों के विरोध व नाराजगी की लहर सी दौड़ पड़ी है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय वैढ़न में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पीएम मोदी (PM Modi) का पुतला दहन कर विरोध जताया है।

पुतला दहन शाम को अंबेडकर चौक पर प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी के सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार व पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ नारेबाजी भी कांग्रेसियों द्वारा की गई।

भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है भाजपा

अमित द्विवेदी ने कहा है कि गुजरात का प्रधानमंत्री और गुजरात का गृह मंत्री के साथ-साथ गुजरात का याचिकाकर्ता और गुजरात का ही न्यायालय के अलावा गुजरात का न्याय को जनता देख रही है। जिस तरीके से मोदी द्वेष भावना के चलते मनगढ़ंत तरीके से राहुल गांधी को फंसाया गया है इससे यह खुद ही साबित होता है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा अब डर गई है।

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़

कार्यवाहक अध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवाल ने कहाकि लोकतंत्र के साथ मोदी खिलवाड़ कर रहे हैं। संसद से लेकर विधानसभा तक भाजपा की सरकार है और वह मनमानी तरीके से अपना कानून चला रही है।

पुतला दहन में ये रहे शामिल

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार द्विवेदी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पार्षद दल के सचेतक रामगोपाल पाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मकसूद रजा, संभागीय प्रभारी व पूर्व पार्षद सुदामा साकेत, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राम निवास तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज शाह, महामंत्री प्रभांशु दुबे, सेक्टर अध्यक्ष गोविंद चौरसिया, एनएसयूआई के मोनिस खान, महामंत्री युवक कांग्रेस विजेंद्र शर्मा, संजय सोनी नौगढ़, खुटार अध्यक्ष संजय शाह, सोनू सेख, गुलाब वैश्य, अजमल खान, खलीफ पठान, श्रवण दुबे, आरसी वर्मा समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP AAP News: स्टेट ज्वाइंट सेकेट्री बनने के बाद संदीप शाह ने क्या कहा, जानिए?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News