MP News: साहू समाज को मुख्यमंत्री शिवराज की अब तक की सबसे बड़ी सौगात; जनिये क्या है ये?

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के साहू समाज अब तक कि सबसे बड़ी सौगात दी है। ये सौगात मुख्यमंत्री ने रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में राठौर साहू सकल तैलिक समाज के सामाजिक महाकुंभ को संबोधित करने के दौरान दी। उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश में तेल घानी बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, साहू राठौर सकल तैलिक समाज, परिश्रमी-देशभक्त और राष्ट्रवादी समाज है। राज्य सरकार समाज के कल्याण और विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

MP News: सप्ताह भर में होगा गठन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ कर्मा देवी की कृपा देश-प्रदेश पर बनी रहे और माँ सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर एक सप्ताह में तेल घानी बोर्ड का गठन करने की बात कही।

MP News: अन्य मांगों को पूर्ण करेंगे

उन्होंने कहा कि माँ कर्मा के तीर्थ-स्थल नरवरगढ़, मंदसौर के तेलिया तालाब सहित अन्य स्थानों को विकसित करने और अन्य मांगों की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मांगों पर चर्चा के लिए समाज के प्रतिनिधि-मंडल को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित किया।

ये भी पढ़िए-

MP News: 8 निगमो-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री व 4 उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा; पढ़िए पूरी खबर

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News