Rewa News: ग्रामीण में हैण्डपंप खराब है तो कॉल करिये कंट्रोल रूम में; जानिए हेल्पलाइन नंबर

By
On:
Follow Us

Rewa News: रीवा के ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने बताया कि रीवा मुख्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07662-297441 है। मऊगंज में नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9993788577 है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में वाहन चालक रविशंकर प्रजापति की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा चौकीदार गोरेलाल शर्मा की ड्यूटी दोपहर 10 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि मऊगंज में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड तीन दिलीप कुमार साकेत की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और भृत्य दिनेश कोल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है।

 

ये भी पढ़िए-

Rewa News: नया जिला बनने वाले मऊगंज में कितनी विधानसभा सीटे होंगी?; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News