UP News: सीएम योगी ने मथुरा को दी ये नई सौगात; जानिए इस खबर में

By
On:
Follow Us

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद की छठवीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ब्रजतीर्थ पथ परियोजना, गोवर्धन कनेक्ट परियोजना, मथुरा वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधनों के प्रस्ताव परिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किए गए।

UP News: विभिन्न संस्थानों को अपनी गतिविधियों से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि ब्रज क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों को किसी भी स्तर पर लम्बित न रखा जाए। इनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में निरन्तर हो रही वृद्धि के दृष्टिगत पर्यटन सम्बन्धी गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। इसलिए मास्टर प्लान तैयार करते हुए पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाए। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद में कुशल मैन पावर बढ़ायी जाए। उन्होंने कहा कि परिषद विभिन्न संस्थानों को अपनी गतिविधियों से जोड़ें।

UP News: ब्रज विकास योजना-2041 पुस्तिका का विमोचन

मुख्यमंत्री ने परिषद के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रज तीर्थ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित लाइट एण्ड साउण्ड शो कराने की व्यवस्था की जाए। बाहरी क्षेत्रों में अच्छे होटलों को विकसित किया जाए। काशी की भांति ब्रह्म मुहूर्त में भक्ति संगीत का प्रसारण किया जाए। सातों तीर्थ स्थलों पर यह व्यवस्था की जाए। स्मार्ट एवं सेफ सिटी के रूप में जनपद को विकसित किया जाए। यातायात व अतिक्रमण की चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। विद्युत पोल को हटाकर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। जनपद में पार्किंग स्पेस विकसित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने बैठक में ब्रज विकास योजना-2041 पुस्तिका का विमोचन किया।

UP News: राया नगर पंचायत के अन्तर्गत ब्रज 84 कोस परिक्रमा का मार्ग

बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 की पर्यटन निदेशालय को स्वीकृति हेतु प्रेषित परियोजनाओं को अनुमोदित किया गया। इन परियोजनाओं में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित केशव वाटिका के सौन्दर्यीकरण का कार्य, मथुरा तहसील में मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर मयूर संरक्षण केन्द्र के सौन्दर्यीकरण, संवर्धन और घायल मयूरों को उपचार उपलब्ध कराने सम्बन्धी परियोजना, राया नगर पंचायत के अन्तर्गत ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वारों के निर्माण की परियोजना शामिल है।

UP News: जोधपुर झाल वेटलैण्ड का संरक्षण

जोधपुर झाल वेटलैण्ड का संरक्षण, गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर के सौन्दर्यीकरण, रसखान समाधि के पास रमनरेती पर जनसुविधा केन्द्र एवं यात्री सुविधा केन्द्र का निर्माण, ग्राम करहला स्थित ब्रजनाभ की समाधि का पुनरुद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, राया स्थित गणेश बाग का विकास कार्य सौभरि वन स्थापना (फेज-2) हेतु पौधशाला, मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण तथा जल संचयन, वृक्षारोपण व अन्य कार्यों के अनुरक्षण, नगर पंचायत कैमारा में वन तालाब का सौन्दर्यीकरण, तहसील छाता के अन्तर्गत अकबरपुर- जैत (चौमुहा) में टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेण्टर के विकास कार्य सम्बन्धी परियोजना भी अनुमोदित परियोजनाओं में सम्मिलित है।

 

ये भी पढ़िए-

UP NEWS: आपदा आती है तो आज लोगों को विश्वास रहता है सरकार पर; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV