BJP Leader Son Video

By
On:
Follow Us

BJP Leader Son Video: युवती के साथ कार में था भाजपा नेता का बेटा, पुलिस ने रोककर अंदर देखा तो फटी रह गई आंखें / Image Source: IBC24

इंदौर: BJP Leader Son Video भाजपा नेताओं के कर्मकांड का मामला शांत नहीं हुआ कि अब उनके बेटों के कांड सामने आने लगे हैं। जी हां मध्यप्रदेश में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को ड्रग्स तस्करी करते रंगे हाथों दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग्स की सप्लाई करने एक युवती के साथ जा रहा था, इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। हालांकि आरोपी ने पुलिस को रौंदते हुए भागने की कोशिश जरूर की, लेकिन कानून के लंबे हाथों ने उसे धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: REC Share Price: Q1 में 4466 करोड़ की कमाई! 3 दिग्गज एक्सपर्ट्स बोले- इस महारत्न शेयर को मिस न करें 

BJP Leader Son Video मिली जानकारी के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमाल खान के बेटे माज खान को पुलिस ने ड्रग्स की डिलीवरी करते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने माज खान की कार का पीछा किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही माज खान ने अपनी कार तेजी से दौड़ा दी और एक पुलिस जवान की बाइक पर वाहन भी चढ़ा दी। लेकिन भाग नहीं पाया।

इसके बाद पुलिस की टीम ने हाईकोर्ट के सामने धेनु मार्केट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कार से एक युवती को पकड़ा है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More: CG Excise Constable Exam 2025: आज होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, जान लीजिए एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News