Bollywood News: भारत में पाक क्रिकेटर्स के आने के बाद माहिरा-फवाद बॉलीवुड में करेंगे वापसी; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने एक ट्वीट किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। राहुल ढोलकिया का ये ट्वीट पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर है।

भारत और पाकिस्तान बीच आतंकवाद को लेकर हमेशा तनाव रहा है। जब क्रिकेट की बात होती है तो भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे के साथ खेलती हैं। इस पर लोग सवाल भी उठाते हैं। अब जब भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप होने वाला है तो पाकिस्तान की टीम इंडिया पहुंची है। गौरतलब है कि साल 2016 में टी-20 विश्व कप के बाद से पाकिस्तान की टीम इंडिया नहीं आई है। जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत में विश्व कप खेलने के लिए आई है तो बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने ट्वीट कर बड़ा सवाल कर दिया है। आइए जानते हैं कि राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है।

राहुल ढोलकिया (Rahul Dholakia) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘अब जब पाकिस्तान क्रिकेटर आधिकारिक तौर पर यहां आ गए हैं, तो क्या पाकिस्तानी एक्टर्स को अपनी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए बुला सकते हैं? या संगीतकारों को परफॉर्म करने के लिए बुला सकते हैं।?’

 

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: Rohit Shetty की इस हरकत पर भड़के Neil Bhatt; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News