सिंगरौली | Vindhya Aajtak : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) बी. साईराम ने शुक्रवार सुबह जयंत परियोजना का दौरा किया।
उन्होंने कोयला उत्पादन, डिस्पैच (offtake) और ओवरबर्डन हटाने (OB Removal) कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जयंत निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में सेफ्टी से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
NCL CMD ने टीम जयंत को मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संसाधनों के बेहतर और संतुलित उपयोग (optimum resource utilisation) पर विशेष फोकस करने को कहा।
साथ ही उन्होंने कोयले की गुणवत्ता को लगातार बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 की तैयारियों का भी आकलन किया गया और आगामी लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मंत्रालय एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी अहम रही, जिनमें कोयला मंत्रालय, भारत सरकार तथा कोल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल रहे।
ये भी पढ़िए- Singrauli News: हार्ट अटैक से हुई मजदूर की मौत पर कंपनी प्रबंधन ने जताई गहरी संवेदना, अफवाहों से बचने का अनुरोध; जानिए