Cricket News: टीम इंडिया की देखादेखी दक्षिण अफ्रीका ने भी चाइनामैन स्पिनर को उतारा; जानिए

By
On:
Follow Us

Cricket News: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में भारत का आठवां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर अपना विजय रथ जारी रखते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन दोनों के बीच जंग खुद को सबसे बेहतर टीम साबित करने की होगी।

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं और भारत के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे और उनके जाने के बाद टीम में जगह बनाने वाले मोहम्मद शमी ने लाजवाब प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़िए –

Cricket News: विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने मोहम्मद शमी; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News