Cricket News: पाकिस्तान पर जीत से भारत शीर्ष पर; जानिए

By
On:
Follow Us

Cricket News: भारत (India) ने अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan) को हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड और बांग्लादेश को मात दी है।

वनडे विश्व कप 2023 में 12 मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम दो मैच खेल लिए हैं। पाकिस्तान पर जीत के बाद अंक तालिका में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। अब मेजबान भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान है, क्योंकि शुरुआती तीन मैचों में भारत ने दो बड़ी टीमों को हराया है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड ने भी अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। यह टीम दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी टीम है, जो कोई मैच नहीं हारी है। यह टीम दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

भारत (India) ने अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan) को हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड और बांग्लादेश को मात दी है, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे चरण को कीवी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।

ये भी पढ़िए-

Cricket News: कोहली-शार्दुल के बाद लोकेश राहुल ने विश्व कप में जीता खास अवॉर्ड; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News