Dehradun थाने में PRD जवान की मौत पर बड़ा Action, SHO समेत चार Policeकर्मी हटाए गए

By
On:
Follow Us


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक पीआरडी जवान की पुलिस हिरासत में कथित आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, जवान सुनील रतूड़ी ने रायपुर थाने में हिरासत के दौरान कंबल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने रायपुर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर और वहां तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस कदम से जांच प्रभावित नहीं होगी और सच्चाई सामने आ सकेगी।
 

इसे भी पढ़ें: West Asia Crisis के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, देश में Petrol-Diesel का भरपूर स्टॉक, अफवाहों से बचें

परिजनों ने जताया हत्या का शक

सुनील रतूड़ी की मौत के बाद उनके परिवार ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाए हैं। सुनील के जीजा, अखिलेश डोभाल ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हिरासत में हुई मौत का मामला है। उन्होंने मांग की है कि घटना के वक्त थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें केवल अटैच करने के बजाय निलंबित किया जाना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?

नाम सार्वजनिक करने की मांग

परिजनों का कहना है कि पूरे स्टाफ को थाने से हटाना इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं उनकी मिलीभगत है। उन्होंने मांग की है कि विभाग को एक आधिकारिक बयान जारी कर उन सभी पुलिसकर्मियों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News