Hydrogen Vehicles: बजाज लेकर आ रहा हाइड्रोजन से चलने वाली स्कूटर बाइक; धुआं भी नहीं निकलेगा

By
On:
Follow Us

Hydrogen Vehicles: बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की CNG बाइक के बाद भारत में तो अब हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाली स्कूटर बाइक पेश की है।

हालही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एक बयान जारी कर बताया है कि वो अपनी पार्टनर कंपनी चेतक टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर जल्द ही हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाले दोपहिया वाहन बाजार में उतारेगी। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) द्वारा जारी बयान में ये कहा गया है कि फिलहाल, देश में मौजूद कोई भी कंपनी हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाली बाइक और स्कूटी बनाने की दिशा में काम नहीं कर रही है।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने कहा, अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक का बाजार में बोलबाला है, जिसके कारण सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक की तरफ ही झुकी हुई हैं और हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाले वाहन की ओर किसी का ध्यान नहीं दिख रहा।

अहम बात ये है कि अभी तक बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और चेतक टेक्नोलॉजी (Chetak Technology) की तरफ से इस हाइड्रोजन बाइक (Hydrogen Bike) या स्कूटी को लेकर अधिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इतनी बात तो ज़रूर सामने आई है कि हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाला ये वाहन धुआं बिल्कुल नहीं फेकेगा, इसकी जगह गाड़ी के साइलेन्सर से सिर्फ पानी निकलेगा।

प्रदूषण से मिलेगी राहत

यानी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का ये हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाले वाहन प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की जगह एक बढ़िया विकल्प मिल सकता है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के इस दौर में हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाले वाहन काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की इस पहल का फायदा ये भी होगा कि हाइड्रोजन (Hydrogen) आसानी से उपलब्ध तो होता ही है, साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी काफी अनुकूल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये चलते समय सिर्फ पानी का उत्सर्जन करता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।

क्या चुनौतियां होंगी?

  • हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाले वाहनों के फायदे तो कई सारे हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आती हैं।
  • पहली चुनौती है कि हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशनों (Hydrogen fuel stations) की कमी। फिलहाल, भारत में हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन (Hydrogen fuel stations) का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी शुरुआती दौर में ही है।
  • दूसरी बड़ी चुनौती है कि हाइड्रोजन वाहनों (Hydrogen Vehicles) की कीमत। नई टेक्नोलॉजी होने के कारण इनकी कीमत आम इलेक्ट्रिक स्कूटी या बाइक से ज्यादा हो सकती है।

लांचिंग डेट को लेकर क्या?

फिलहाल, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और चेतक टेक्नोलॉजी ने हाइड्रोजन स्कूटी (Hydrogen Scooty) और हाइड्रोजन बाइक (Hydrogen Bike) की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन, इतना जरूर बताया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है।

ऐसे में अब ये उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ सालों में ही हमें भारतीय सड़कों पर हाइड्रोजन (Hydrogen) से चलने वाली स्कूटी और बाइक दौड़ती हुई नजर आ सकती हैं, जो नेचर फ्रेंडली होगी।

 

ये भी पढ़िए- keypad 5G Phone: कीपैड वाला ये मोबाइल 5G फोन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News