International News: किमजोंग की मौजूदगी में क्रूज मिसाइल का परीक्षण:बोले परमाणु हमला करने में सक्षम; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Internationasl News: तानाशाह किम जोंग (Kim Jong Un) उन की मौजूदगी में नॉर्थ कोरिया (North Korea) ने क्रूज मिसाइल (cruise missile) का परीक्षण किया है। सोमवार को इसकी जानकारी नॉर्थ कोरिया (North Korea) के स्टेट मीडिया KCNA ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेवी शिप से क्रूज मिसाइल (cruise missile) को टेस्ट फायर किया गया। माना जा रहा है कि ये मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड (nuclear warheads) को ले जाने में सक्षम है।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) के क्रूज मिसाइल (North Korea) परीक्षण की जानकारी उस समय आई है, जब अमेरिका और साउथ कोरिया (South Korea) अपना सालाना युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को नॉर्थ कोरिया (North Korea) हमले की तैयारी के तौर पर देख रहा है। इसके अलावा किम ने एक पेट्रोल शिप (petrol ship) पर सवार होकर नौसेना के हथियारों और लड़ाई की तैयारियों का जायजा भी लिया। तानाशाह ने अमेरिका-साउथ कोरिया (US-South Korea) के युद्धाभ्यास को हमले की तैयारी बताया है ।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) की तरफ से मिसाइल टेस्ट को लेकर जारी की गई रिपोर्ट पर साउथ कोरिया (South Korea) के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल टेस्ट की रिपोर्ट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और फैक्ट की कमी है। उन्होंने आगे कहा कि साउथ कोरिया (South Korea) की सेना, नॉर्थ कोरिया (North Korea) की तरफ से किसी भी प्रकार की उकसावे की कार्रवाई से निपटने के लिए तैयारी को बरकरार रखेगी।

ये भी पढ़िए- International News: रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद पर क्रैश हुआ: शनिवार को टूट गया था संपर्क; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News