Mauganj News: मऊगंज के माजन में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण पर पूर्व में सूचना न देने पीड़ित ने लगाया आरोप!; जानिए

By
On:
Follow Us

Mauganj News (मऊगंज न्यूज़): नवगठित जिला मऊगंज (District Mauganj) के जनपद पंचायत हनुमान क्षेत्र से अतिक्रमण (Encroachment) हटाये जाने की एक खबर सामने आई है।

 

खबर ये है कि यहाँ जनपद पंचायत हनुमान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माजन प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण (Encroachment) हटाने की कार्यवाही की गई है। ऐसे में अतिक्रमण (Encroachment) हटाने की इस कार्यवाही को लेकर संबंधित आदिवासी परिवार ने बिना पूर्व सूचना के घर तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कैलाश कोल द्वारा सरकारी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत के तालाब को लीज में लेकर मत्स्य पालन का कार्य कर रहा था। इस मत्स्य पालन कार्य से जुड़ी सुरक्षा को लेकर वह वहीं पर झोपड़ी बनाया था और इसी झोपड़ी को तुड़वाने पर कुछ सरहंग पिछले कुछ समय से आमादा थे।

इसी क्रम में अब प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा उक्त निर्माण को अवैध बताते हुए गिरवा दिया गया है। जबकि पीड़ित आदिवासी परिवार का कहना है कि कम से कम उन्हें पूर्व से सूचना दी जाती तो वह आवश्यक सामग्री निकाल लेते और अन्य इंतज़ाम कर लेते।

ये भी पढिए- MP weather alert: मप्र के किस जिले में कब होगी बारिश व कब बदलेगा मौसम; देखिये बुलेटिन

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News