
Mhow News: महू। मध्यप्रदेश के महू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां मोहर्रम से पहले निकले एक जुलूस में फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर नजर आया है। सोशल मीडिया पर जुलूस के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, पोस्टर्स पर फ्री फिलिस्तीन का नारा लिखा था। वहीं, ये पोस्टर महू के पत्ती बाज़ार क्षेत्र में निकले जुलूस में पोस्टर नजर आए।
मुहर्रम कब है?
2025 में मुहर्रम 6 जुलाई को शुरू होने की उम्मीद है। यह तिथि चंद्रमा के दर्शन के आधार पर बदल सकती है। मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की टीमों को एसडीएम भिंड के साथ समन्वय कर जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुहर्रम क्यों मनाया जाता है?
मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। इस माह की बहुत विशेषता और महत्व है। मुहर्रम महीने के १० वें दिन को ‘आशूरा’ कहते है। आशूरा के दिन हजरत रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन को और उनके बेटे घरवाले और उनके साथियों (परिवार वाले) को करबला के मैदान में शहीद कर दिया गया था।











